Punjab Assembly Election 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस! 42 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति का गठन, चन्नी और राजा वड़िंग समेत कई दिग्गजों को मिली जगह
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इस समिति के गठन के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है।"



























































