APEC Summit: Donald Trump, Xi Jinping और Putin की त्रिपक्षीय बैठक, यूक्रेन पर होगी चर्चा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 33वें एपेक शिखर सम्मेलन के लिए शेनझेन पहुंचे, जहां चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका स्वागत किया। यहां ट्रंप, शी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच यूक्रेन तथा ईरान जैसे मुद्दों पर त्रिपक्षीय बैठक होगी। इससे पहले शी और पुतिन ने द्विपक्षीय बातचीत कर एक निष्पक्ष व बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था स्थापित करने पर जोर दिया।



























































