Videocon लोन केस में चंदा कोचर को राहत, Bombay High Court ने रद्द की केस चलाने की मंजूरी
बॉम्बे हाई कोर्ट ने वीडियोकॉन लोन मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की बोर्ड की मंजूरी रद्द कर दी है। अदालत ने माना कि बैंक बोर्ड के पास ऐसी मंजूरी देने का अधिकार नहीं था और उसने सबूतों की ठीक से समीक्षा भी नहीं की थी।



























































