सत्ता के लिए गाजा में बिछाई लाशें? नेतन्याहू के खिलाफ अब बाइडेन ने भी मुंह खोल दिया
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने संस्मरण में कहा है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने गजा युद्ध के दौरान अपनी सत्ता बचाने के लिए झूठे वादे किए और नागरिक मौतों की अनदेखी की। उनके अनुसार दोनों देशों के बीच युद्ध रणनीति पर गहरे मतभेद थे। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ईरान पर जमीनी हमले को अमेरिका के लिए विनाशकारी बताया है।



























































