135 अरब डॉलर की संपत्ति भी नहीं दिला सकी सत्ता: जानिए क्यों Nvidia के Jensen Huang के पास नहीं है Mark Zuckerberg जैसी 'सुपर पावर'
एनवीडिया के सह-संस्थापक जेनसेन हुआंग के पास कंपनी के लगभग 135.3 अरब डॉलर मूल्य के शेयर होने के बावजूद इतनी ताकत नहीं है कि वे यह तय कर सकें कि कंपनी का नेतृत्व कौन करेगा। इसके ठीक विपरीत, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग अकेले यह तय करने की हैसियत रखते हैं कि उनकी कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) में कौन बैठेगा।



























































