US Navy ने Iran संघर्ष में एक्सपायर्ड Tomahawk मिसाइलें दागीं, कोड बदलकर किया इस्तेमाल
अमेरिकी नौसेना ने ईरान के खिलाफ संघर्ष में टोमाहॉक मिसाइलों सहित एक्सपायर हो चुके हथियारों के इस्तेमाल की बात स्वीकार की है। नौसेना के कार्यवाहक सचिव हंग काओ ने सीनेट में बताया कि कोड बदलकर इन पुराने हथियारों को दोबारा उपयोग में लाया गया। यह कदम मिसाइलों के तेजी से घटते भंडार और आपूर्ति की कमी के बीच उठाया गया।



























































