बंदे से हथौड़े से फोड़ा US का C-130 Hercules प्लेन, 500 करोड़ की चपत
आयरलैंड के शैनन एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिकी सेना के 500 करोड़ रुपये के सी-130 विमान में एक युद्ध-विरोधी कार्यकर्ता ने घुसकर भारी तोड़फोड़ की। आरोपी दाईची ओकरेन ने कुल्हाड़ी और रसायनों से विमान के कॉकपिट तथा संवेदनशील उपकरणों को नष्ट कर दिया। आयरिश पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा अमेरिका ने उस पर आपराधिक आरोप लगाए हैं।



























































