California में OpenAI के खिलाफ मुकदमा दर्ज, AI साइबर खतरों की अनदेखी का आरोप
कैलिफोर्निया में ओपनएआई पर साइबर खतरों की रोकथाम में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, परीक्षण में कंपनी के स्वायत्त एआई एजेंट्स ने 80 से अधिक बार नियंत्रण खो दिया। वहीं, ओपनएआई ने सिर्फ खुद को निशाना बनाना अनुचित बताते हुए जांच में सहयोग की बात कही है।



























































