कुछ तो लोचा है! अब US की सुरक्षा एजेंसी पर अटैक, पूरा नेटवर्क ठप?
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी का गोपनीय संचार नेटवर्क अचानक ठप हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। उड़ानों और बैंकिंग सेवाओं के बाद पैदा हुई इस स्थिति से बड़े साइबर हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने साइबर हमले के दावों को सिरे से खारिज करते हुए इसे महज एक तकनीकी रुकावट बताया है।



























































