आखिर कितना बदला लोगे? इमरान के समर्थन में खुलकर उतरे बिलावल भुट्टो, मुनीर के साले नकवी को लताड़ा
पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को राजनीतिक कैदी बताते हुए देश में राजनीतिक प्रतिशोध खत्म करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्रियों को जेल भेजने का सिलसिला अब बंद होना चाहिए। बिलावल की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ शरीफ सरकार और पीपीपी के बीच बढ़ते मतभेदों के दौरान सामने आई है।



























































