आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, अंतरिम जमानत बरकरार रहेगी
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हाई कोर्ट की राय प्रथम दृष्टया (prima facie) थी और इसका अंतिम फैसले पर कोई असर नहीं पड़ना चाहिए। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में खान (78) को अंतरिम जमानत दी। कोर्ट ने माना कि 31 अक्टूबर को जब ED ने उन्हें हिरासत में लिया था, तब वह गिरफ्तारी के लिखित आधार उपलब्ध कराने में विफल रही थी।



























































