कुर्सी छिनती देख नेतन्याहू ने छेड़ दी जंग, हमास के इलाके में घुसी IDF
इजराइली सेना ने मध्य गाजा में टैंकों और बख्तरबंद वाहनों के साथ बड़ा जमीनी सैन्य ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इजराइल ने इसे हमास के बुनियादी ढांचे के खिलाफ सटीक कार्रवाई बताया, जबकि हमास ने इसे युद्धविराम का खुला उल्लंघन करार दिया। भीषण गोलीबारी और हवाई हमलों के कारण हजारों फलस्तीनी नागरिक एक बार फिर पलायन को मजबूर हैं।



























































