Rahul Gandhi पर बरसे BJP अध्यक्ष नितिन नबिन, कहा विदेशी मंचों पर देश का अपमान न करें
भाजपा नेता नितिन नबिन के अनुसार, राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को आपदा बताना गलत है और यह आपदा असल में उनके दिमाग में है। नबिन ने कहा कि विश्व बैंक और आईएमएफ जैसी संस्थाएं भारत की मजबूत विकास दर को स्वीकार करती हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को अपमानित करने और यूरोपीय दृष्टिकोण थोपने का आरोप लगाया।



























































