US के हमलों से भड़का ईरान, कई देशों पर मिसाइलों की बौछार
ईरान ने अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस जवाबी कार्रवाई से नौ महीने से जारी संघर्ष के और भड़कने की आशंका बढ़ गई है, जिससे कूटनीतिक बातचीत भी रुक गई है। अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी के दबाव के बीच सैन्य घटनाओं से बड़े टकराव का खतरा बढ़ गया है।



























































