पेज नंबर 201 पर विवाद, शिवसेना नेताओं ने फाड़ी सोनिया गांधी की किताब, बैन की मांग
शिवसेना ने सोनिया गांधी की किताब पर वीर सावरकर और आरएसएस को लेकर की गई टिप्पणियों के विरोध में प्रतिबंध लगाने की मांग की है। संस्मरण में दावा किया गया है कि सावरकर ने ब्रिटिश हुकूमत से माफी मांगी थी। इसके साथ ही, शिवसेना नेताओं ने सावरकर के कथित अपमान पर उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं।



























































