गठबंधन टूटने के बाद Congress से बढ़ी दूरी, Sonia Gandhi के कार्यक्रम से दूर रहे DMK चीफ Stalin
स्टालिन के वहां आने की संभावना और भी कम हो गई थी। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी के कार्यालय से स्टालिन को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए फोन किया गया था, लेकिन DMK अध्यक्ष ने उस कॉल का कोई जवाब नहीं दिया। कई लोगों का मानना है कि इससे पता चलता है कि DMK और कांग्रेस के बीच का राजनीतिक मतभेद अब उनके व्यक्तिगत संबंधों तक भी पहुंच गया है।



























































