दाल-तेल-दूध-चीनी सब महंगा हो रहा...क्या सच में आर्थिक आपदा की कगार पर भारत? विदेशी धरती से राहुल ने अब फोड़ा कौन सा नया बम!
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसियों के अनुसार भारत की जीडीपी वृद्धि मजबूत बनी हुई है, जबकि राहुल गांधी और विपक्ष ने महंगाई व बेरोजगारी को लेकर अर्थव्यवस्था की आलोचना की है। खाद्य और घरेलू सामान की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर दबाव बढ़ रहा है, हालांकि सरकार के पास राहत के लिए रिकॉर्ड बफर स्टॉक मौजूद है।



























































