दिल्ली के IGI Airport पर टली बड़ी सुरक्षा चूक! बिना टिकट Terminal-3 में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे युवक को CISF ने चंद सेकंड में दबोचा
टर्मिनल-3 के डिपार्चर गेट पर बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज के जबरन अंदर घुसने का प्रयास कर रहे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने महज कुछ ही सेकंड में दबोच लिया। यह घटना टर्मिनल 3 के डिपार्चर गेट पर हुई, जहां सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात CISF कर्मियों ने उस व्यक्ति को टर्मिनल में अनधिकृत रूप से घुसने की कोशिश करते हुए देखा।



























































