Azam Khan को कोर्ट से मिली थी राहत,18 दिन बाद आए जेल से बाहर
इलाहाबाद हाई कोर्ट से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अंतरिम जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा कर दिया गया है। अदालत ने गिरफ्तारी से जुड़े अनिवार्य नियमों का सख्ती से पालन न होने के आधार पर उन्हें राहत दी। जेल से छूटने के बाद वह रामपुर के लिए रवाना हो गए।



























































