India Pakistan Border Smuggling | सीमा पार से नशा और हथियार भेजने वालों पर राजस्थान पुलिस की बड़ी चोट, 28 पाकिस्तानी हैंडलरों की हुई पहचान
जांच का दायरा अब सिर्फ ड्रोन से सामान गिराने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें भारत के भीतर काम कर रहे उस बड़े नेटवर्क को भी शामिल किया गया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान की मदद करके देश की सुरक्षा को कमजोर कर रहा है। पुलिस ने इस नेटवर्क का पर्दाफाश करने और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।



























































