110 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, Cyclone Akwan से Andhra और Odisha होंगे प्रभावित
मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का भीषण चक्रवाती तूफान अकवान 20 नवंबर की दोपहर तक नरसपुर और पुरी के बीच आंध्र प्रदेश व ओडिशा तट से टकरा सकता है। लैंडफॉल के दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिसको लेकर तटीय निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।



























































