COP-31 में बिजली हिस्सेदारी प्रस्ताव और Climate Aid पर विकसित देशों से भिड़ा भारत
संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन कॉप-31 में भारत और विकासशील देशों ने यूरोपीय संघ समेत अमीर देशों पर सवाल उठाए हैं। यह विवाद हर साल 300 अरब डॉलर की सहायता और गरीब देशों के लिए जरूरी आपदा फंड को लेकर है। इसके अलावा बिजली की हिस्सेदारी बढ़ाने के नए प्रस्ताव पर भी दोनों पक्षों में मतभेद हैं।



























































