भीम-मीम ने उड़ाई दो लड़कों की नींद! UP का 'थर्ड फ्रंट' किसका बिगाड़ेगा खेल?
असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम और चंद्रशेखर आज़ाद की पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सामाजिक परिवर्तन मोर्चा बनाया है। इसमें चंद्रशेखर आज़ाद को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया है। विश्लेषकों के अनुसार यह मुस्लिम-दलित गठबंधन भाजपा से अधिक सपा और कांग्रेस के इंडिया ब्लॉक के पारंपरिक वोटों में सेंध लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है।



























































