13 लाख की ब्रेजा की मांग, मांग पूरी नहीं हुई तो बारात लेकर लौटा दूल्हा, दूल्हन करती रही इंतजार
हरियाणा के सोनीपत में दहेज में हुंडई ऑरा की जगह ब्रेजा कार न मिलने पर दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और मंडप से लौट गया। दिल्ली पुलिस में तैनात आरोपी दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ दुल्हन पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। दुल्हन के पिता ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



























































