Explained: क्या है E20 पेट्रोल विवाद? Rahul Gandhi ने 'पेट्रोल चोरी' के लगाए आरोप, जानें तेल कंपनियों ने सफाई में क्या कहा
शनिवार को 'X' पर एक पोस्ट में, गांधी ने दावा किया कि एक मान्यता प्राप्त लैब में जांचे गए 14 नमूनों में से 11 में 20% से ज्यादा इथेनॉल पाया गया। केंद्र सरकार के इथेनॉल-ब्लेंडिंग प्रोग्राम पर तंज कसते हुए गांधी ने कहा, "E20 बन गया 420 - जनता की गाड़ियों से पेट्रोल की चोरी!" उन्होंने सरकारी और निजी, दोनों तरह की तेल कंपनियों पर तय सीमा से ज्यादा इथेनॉल मिलाने का आरोप लगाया और उनकी जांच प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए।



























































