आंतरिक मामलों में दखल की साजिश? ED ने पकड़ी 1.5 Million Dollar की संदिग्ध फंडिंग ट्रेल
प्रवर्तन निदेशालय ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने और संदिग्ध विदेशी फंडिंग के आरोप में दो विदेशी संस्थाओं के खिलाफ जांच शुरू की है। यह मामला लगभग 14.1 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि जर्मनी, लिथुआनिया, कनाडा और यूके की कंपनियों के जरिए यह रकम भारत भेजी गई थी।



























































