इमरान खान की दो बहनें जेल से रिहा, क्या मुनीर संग हो गई कोई सीक्रेट डील?
'डॉन' अखबार के अनुसार, गुरुवार, 12 नवंबर को लाहौर में 'नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी' (NCCIA) में पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी। जब उनसे खान के साथ किसी तरह के समझौते की संभावना के बारे में पूछा गया, तो मंत्री ने गुप्त बातचीत की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया। पिछले एक-दो दिनों से इस बात को लेकर अफवाहें चल रही हैं कि क्या हो सकता है और क्या नहीं।



























































