Karnataka में E20 की टेस्टिंग पर केंद्र ने जताई चिंता, OMC नियमों के उल्लंघन का आरोप
केंद्र ने कर्नाटक सरकार और विपक्ष के उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें पेट्रोल में तय 20 प्रतिशत से अधिक इथेनॉल होने का दावा किया गया था। पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि तेल कंपनियों द्वारा सप्लाई ईंधन तय मानकों के अनुरूप है। इसके साथ ही केंद्र ने राज्य द्वारा अपनाए गए सैंपलिंग और टेस्टिंग के तरीकों पर सवाल उठाए।



























































