देश में Retail Loan 18.8% बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपये हुआ, Gold Loan में भारी उछाल
सीआरआईएफ की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कुल बकाया खुदरा कर्ज 18.8 प्रतिशत बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आवास ऋण इस बाजार का सबसे बड़ा क्षेत्र बना हुआ है, जबकि सोना ऋण में 60.6 प्रतिशत की सबसे तेज वृद्धि दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश और राजस्थान भी तेजी से बढ़ते प्रमुख कर्ज बाजार बनकर उभरे हैं।



























































