Russia के Drone हमलों से Kyiv में ऊर्जा ढांचा और पुल क्षतिग्रस्त, 1 की मौत, 8 घायल
रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के क्षेत्रों पर 172 ड्रोन और 36 बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला किया, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और ऊर्जा ढांचे व प्रमुख पुलों को नुकसान पहुंचा। यह हमला अबू धाबी में रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच प्रस्तावित त्रिपक्षीय शांति वार्ता से ठीक पहले हुआ है।



























































