Sonam Wangchuk 60 दिनों के लिए नजरबंद, Leh में सभा और जुलूस पर लगा कड़ा प्रतिबंध
लद्दाख में 4 दिसंबर को होने वाले हिल काउंसिल चुनावों से पहले प्रशासन ने सोनम वांगचुक को 60 दिनों के लिए घर में नजरबंद कर दिया है। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत उनकी आवाजाही और रैलियों पर रोक लगाई गई है। वहीं वांगचुक और कई स्थानीय संगठन कड़ाके की सर्दी में चुनाव कराने का कड़ा विरोध कर रहे हैं।



























































