Bilkis Bano गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 दोषियों की उम्रकैद की सजा पर लगाई रोक, क्या कुछ कहा?
जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने उनकी याचिकाओं पर सुनवाई की और उन्हें सशर्त जमानत देने का आदेश पारित किया। अपने आदेश में पीठ ने गौर किया कि ये दोनों व्यक्ति 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं। अदालत ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि उनमें से एक व्यक्ति गंभीर रूप से शारीरिक रूप से विकलांग है। दोनों दोषियों की ओर से पेश वकीलों ने दलील दी कि उन्हें घटना के लगभग तीन साल बाद गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वे 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं।



























































