Election Commission का बड़ा फैसला: 7 राज्यों में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को मिला एक और मौका, बिना किसी कानूनी डर के भर सकेंगे 'फॉर्म 6'
चुनाव आयोग ने सात राज्यों में उन मतदाताओं को एक और मौका देने का फैसला किया है, जिनके नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। चुनाव आयोग के अनुसार, यह मौका उन मतदाताओं को दिया गया है जिन्हें 'अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या डुप्लिकेट' (ASD) के रूप में चिह्नित किया गया था।



























































