Indian Sailors Evacuated Yemen | यमन में दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, स्वदेश वापसी की प्रक्रिया शुरू
युद्धग्रस्त यमन के होदेइदाह और सना शहरों में पिछले दो हफ्तों से फंसे 19 भारतीय नाविकों को सफलतापूर्वक और सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यमन स्थित भारतीय दूतावास ने इस राहत कार्य की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी नाविक पूरी तरह सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं और अब उनकी भारत वापसी की प्रक्रिया जारी है।



























































