गोद में बच्चा और हाथ में थामी रायफल, महिलाओं को गजब की खतरनाक ट्रेनिंग दे रहा ईरान, हर सूरत में लड़ने-भिड़ने को तैयार!
अमेरिका से बढ़ते तनाव और संभावित हमले की आशंका के बीच ईरान ने अपनी रक्षा रणनीति बदल दी है। तेहरान में महिलाओं के लिए विशेष सैन्य प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है, जहां उन्हें असॉल्ट राइफल चलाने और कमांडो युद्ध के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य संभावित अमेरिकी जमीनी हमले की स्थिति में देश की रक्षा करना है।



























































