आवास के बाहर KMC बुलडोजर एक्शन पर ECI पहुंचे Abhishek Banerjee, डराने का लगाया आरोप
अपनी शिकायत में बनर्जी ने आरोप लगाया कि उन्हें डराने-धमकाने की कोशिश की गई है और TMC के चुनाव चिह्न से जुड़े विवाद के मामले में दखल देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि वह संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे कि चुनाव चिह्न विवाद से जुड़े दस्तावेजों को सुरक्षित रखा जाए।



























































