Etawah में Akhilesh Yadav का बड़ा बयान, 2027 में Yogi Adityanath को देंगे विदाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार उसके अंत की शुरुआत होगी। साथ ही उन्होंने प्राथमिक शिक्षा में सुधार और लैपटॉप बांटने का भी वादा किया।



























































