Russia के साथ इन देशों ने भरा भारत का तेल खजाना, अमेरिका, इजराइल और ईरान जंग में उलझे रहे और इधर हो गया खेल
वैश्विक तनाव के बीच भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखने के लिए रणनीतिक विविधीकरण अपनाया है। खाड़ी संकट के कारण अक्टूबर में भारत ने रूस से रिकॉर्ड मात्रा में कच्चा तेल खरीदा। वहीं नवंबर में ढुलाई खर्च कम होने और आपूर्ति बहाल होते ही भारत ने फिर से खाड़ी देशों से तेल आयात बढ़ा दिया।



























































