Diwali पर Amit Shah और Rajnath Singh समेत केंद्रीय मंत्रियों ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने देशवासियों को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अमित शाह, जेपी नड्डा, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर देशवासियों के लिए सुख, शांति, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की। मंत्रियों ने सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता आने की कामना की।



























































