असम के दुलियाजान में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, इलाके में सनसनी
असम में डिब्रूगढ़ जिले के दुलियाजान में सोमवार को एक परिवार के तीन सदस्य अपने आवास पर मृत पाये गये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। डिब्रूगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिजीत गौरव दिलीप ने बताया कि घटना का पता शाम को उस समय चला, जब एक किरायेदार छठ पूजा का प्रसाद देने परिवार के घर पहुंचा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।



























































