UP में कई चरण और Punjab में एक फेज में Voting संभव, ECI जनवरी में कर सकता है तारीखों का ऐलान
भारत निर्वाचन आयोग जनवरी के पहले पखवाड़े में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकता है। यह घोषणा आयोग की पूर्ण पीठ द्वारा इन राज्यों के समीक्षा दौरों के बाद होगी। उत्तर प्रदेश में कई चरणों में, जबकि पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में मतदान होने की संभावना है।



























































