PM Modi और नेपाल के बालेन शाह दिखाएंगे हरी झंडी, शुरू होगी Ayodhya-Janakpur ट्रेन
भारतीय रेलवे ने अयोध्या को बिहार के सीतामढ़ी होते हुए नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी दी है। 23 नवंबर से शुरू होने वाली 604 किलोमीटर की यह ट्रेन सेवा सीमा पार यात्रा को आसान बनाएगी। इससे दोनों देशों के बीच तीर्थयात्रियों को सुविधा मिलेगी और पर्यटन तथा व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।



























































