बम विस्फोट, नाकाबंदी, आगजनी...Sheikh Hasina की वापसी से पहले बांग्लादेश में माहौल खराब, विरोध ने लिया हिंसक रुप
बांग्लादेश में एक बार फिर देसी बम विस्फोटों, आगजनी और हिंसक झड़पों का दौर शुरू हो गया है। अधिकारियों को इस अशांति के पीछे अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और अवामी लीग का हाथ नजर आ रहा है। यह हिंसा भारत से हसीना की दिसंबर में स्वदेश वापसी की घोषणा के बीच भड़की है, जिससे तनाव काफी बढ़ गया है।



























































