Sudhanshu Trivedi का Rahul Gandhi पर हमला, Bharat Summit में विदेशी फंडिंग पर उठाए सवाल
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने हैदराबाद में आयोजित भारत समिट 2026 को लेकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी नेटवर्क और एमनेस्टी इंटरनेशनल समर्थित विदेशी हस्तियों की मौजूदगी पर सवाल उठाए। त्रिवेदी ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि क्या यह मंच भारत-विरोधी नैरेटिव फैलाने का प्रयास है।



























































