बिहार में बीज और खाद जांच के लिए Bihar Agriculture और India Post के बीच हुआ MoU
बिहार सरकार के कृषि विभाग और डाक विभाग के बीच कृषि उपादानों के नमूनों को जांच प्रयोगशालाओं तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए समझौता हुआ है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में इस MoU पर हस्ताक्षर किए गए। राज्य के 9,673 डाकघरों के नेटवर्क से अब खाद, बीज और कीटनाशक के नमूनों की समय पर जांच संभव होगी।



























































