UP Elections 2027: BJP ने 209 उम्मीदवारों की सूची Delhi भेजी, आलाकमान लेगा अंतिम फैसला
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने 209 उम्मीदवारों के नाम शॉर्टलिस्ट कर केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के लिए दिल्ली भेज दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से विचार-विमर्श के बाद तैयार की गई यह सूची पार्टी को 300 से अधिक सीटें जिताने और प्रत्याशियों को प्रचार का पर्याप्त समय देने के मकसद से बनाई गई है।



























































