Diwali को खुशियों की Eid बताने पर भड़की BJP, Mallikarjun Kharge को कहा सनातन विरोधी
दिवाली को खुशियों की ईद बताने पर भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सनातन विरोधी करार दिया। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर वोट बैंक और तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाया। साथ ही भाजपा ने बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी की हालिया टिप्पणियों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी को घेरा।



























































