अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude 3.6% टूटा, US और Iran समझौते की उम्मीद से आई गिरावट
अमेरिका और ईरान के बीच संभावित अंतरिम समझौते की खबरों से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 3.6 प्रतिशत टूटकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इस प्रस्ताव के तहत ईरान होर्मुज स्ट्रेट खोल सकता है और अमेरिका नौसैनिक व आर्थिक नाकेबंदी हटाने पर विचार कर सकता है।



























































