दिल चाहिए दैट Made in India...चीन पर चढ़ा नया खुमार, भारत से खरीदा ₹80,000 करोड़ का माल
सीमा पर तनाव के बावजूद चीन ने पांच महीनों में भारत से 80,000 करोड़ रुपये से अधिक का सामान खरीदा है। अपनी फैक्ट्रियों के लिए वह मुख्य रूप से कच्चा लोहा, केमिकल्स और तांबा जैसे कच्चे माल आयात कर रहा है। यद्यपि इससे भारत का निर्यात बढ़ा है, पर असली मुनाफा चीन तैयार उत्पाद बनाकर कमा रहा है।



























































