अमेरिकी नौसेना से आगे निकला China, समंदर में तैनात किए 400 से ज्यादा जंगी जहाज
चीन अपनी विशाल जहाज निर्माण क्षमता के दम पर नौसैनिक महाशक्ति बनकर उभर रहा है। 400 से अधिक लड़ाकू जहाजों और पनडुब्बियों के साथ वह जहाजों की संख्या में अमेरिका को पीछे छोड़ चुका है। साउथ चाइना सी और ताइवान के पास चीन की यह बढ़ती मौजूदगी अमेरिकी सेना के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।



























































